ताहिरा कश्यपः पत्नी की कैंसर से लड़ती तस्वीर देख आयुष्मान खुराना ने ये कहा

फ़िल्म टॉफ़ी की डायरेक्टर और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं और अब उन्होंने आख़िरी कीमोथेरेपी के बाद अपनी बिना बालों वाली तस्वीर साझा की है.

बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो बिना वालों वाली तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, ''हैलो दुनिया! ये मेरा नया रूप है, लेकिन मैं पुरानी ही हूं. मैं एक्सटेंशन (नकली बाल) लगा कर थक चुकी थी. बिना बालों के होना हर तरह से आज़ादी का एहसास देता है., मुझे अब नहाते वक़्त अपने बालों को शावर से बचाना नहीं पड़ता. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बालों के बिना रहूंगी.''

इसके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन और दीया मिर्ज़ा ने भी ताहिरा के इस 'नए लुक' की तारीफ़ की और उनके साहस को जमकर सराहा.

पांच जनवरी को ताहिरा ने पति आयुष्मान खुराना के साथ एक छोटा वीडियो शेयर किया और लिखा, ''मेरी कीमोथैरेपी का आख़िरी सेशन पूरा हो गया. इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा. आपके प्यार और प्रार्थना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरा दिल इस वक़्त खुशियों से भरा हुआ है. ''

सितंबर 2018 में ताहिरा कश्यप ने ये जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. इसके बाद उनकी सर्जरी और कई कीमोथैरोपी की गई थी. 14 सितंबर को ताहिरा ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनके दाईं ओर के ब्रेस्ट में डक्टल कार्सिनोमा (डीसीआईएस) का पता चला है.

उन्होंने लिखा था, ''मुझे अपने दाएं ब्रेस्ट में DCIS (डक्टल कार्सिनोमा) का पता चला है. आसान भाषा में कहूं तो स्टेज 0 कैंसर. इसके बाद मैं एंजेलिना जोली का आधा भारतीय वर्जन बन गई हूं. (क्योंकि मेरा एक ब्रेस्ट ही अब रह गया)! मैंने अपने डॉक्टर से कहा कि ये वक्त है कि कार्दशियनंस को थोड़ी चुनौती दी जाए.''

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे शृंखला में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया ने एडीलेड में खेला जा रहा दूसरा वनडे रोमांचक तरीके से जीत लिया है.

दूसरे वन डे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 299 रन बनाने का लक्ष्य रखा था.

जवाब में कप्तान विराट कोहली शतकीय पारी और महेंद्र सिंह धोनी की फ़िफ़्टी की बदौलत टीम ने आख़िरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर मुकाबला जीत लिया.

कोहली ने 112 गेंदों पर 104 रन बनाए जबकि धोनी ने नाबाद 55 रनों की अहम पारी खेली. सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 43 और शिखर धवन ने 32 रन की पारी खेली.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज़्यादा रन शॉन मार्श ने बनाए. उन्होंने 123 गेंदों पर 131 रन बनाए.

हैंड्सकॉम्ब को रविन्द्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने स्टंप किया. वहीं स्टोइनिस को शमी की बॉल पर धोनी ने लपका.

भारत के लिए ये मैच करो या मरो के जैसा है. तीन मैचों की सिरीज़ का पहला मैच सिडनी में हुआ था जिसमें भारत 34 रन से हार गया था.

भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वन डे मैच खेल रहे हैं. उन्हें ख़लील अहमद की जगह टीम में शामिल किया गया है.

भारत की इस वन डे सिरीज़ को इस साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज़ की तैयारी से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Comments